![]() | |
|
(भारत सरकार का एक उपक्रम) | |
|
|
पृष्ठभूमि एमएसटीसी लिमिटेड इस्पात मंत्रालय का एक उपक्रम है। यह मिनीरत्न श्रेणी-। की कंपनी है। इस कंपनी का गठन 9 सितम्बर, 1964 में हुई। तब इसका मकसद फेरस स्क्रैप के निर्यात का नियमन करना था। इसकी शुरुआत छ: लाख की पूंजी से हुई थी। यह निवेश भारत सरकार, स्टील आई फर्नेस एशोसिएशन के सदस्यों और आइएसएसआई के सदस्यों ने की थी।
एमएसटीसी 1974 में सेल की सहायक कंपनी बन गयी। 1982 में यह सेल से अलग हुई और इस्पात मंत्रालय के अधीन एक स्वतंत्र कंपनी बन गयी। 1992 तक यह कंपनी फेरस स्क्रैप के आयात करने वाली (कैनेलाइजिंग एजेंसी) अकेली कंपनी थी।
गतिविधियां वर्तमान समय में एमएसटीसी के दो व्यावसायिक विभाग हैं। एक ट्रेडिंग विभाग के रूप में जाना जाता है। यह विभाग बड़ी मात्रा में अपने प्रिंसिपलस के लिए औद्योगिक कच्चा माल का क्रय करता है। यह क्रय विदेशी निमार्ण कंपनी/व्यापारी तथा देशी उत्पादकों से किया जाता है। क्रय होने वाली सामग्री में शामिल है – एचएमएस, एचआर क्वायल, बिलेट्स, वायर रॉड्स, लैम कोक, कोकिंग कोल, नैपथा इत्यादि। इन सभी सामग्री का उपयोग मुख्यत: देश के इस्पात उद्योग द्वारा किया जाता है।
दूसरा क्षेत्र है देश के ऐसे व्यापारियों के लिए जो मेटल स्क्रैप (फेरस/नन-फेरस) अधिशेष, स्टोर्स, मशीन, अनुपयोगी स्पेयर पार्ट, वाहन, संयंत्र इत्यादि का व्यापार करते हैं। एमएसटीसी अपने ही दूसरे व्यावसायिक क्षेत्र में इन उपरोक्त सामग्रियों के व्यापारियों के लिए एक आभाषी व्यापार मुहैया करता है। यह व्यापार खुले टेंडर के माध्यम से जन-निर्माण और इ-ऑक्शन के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है।
एमएसटीसी देश में एक इ-कॉमर्स को प्रमोट करने वालीएक बड़ी कंपनी के रूप में उभर कर आयी है। इस कंपनी का इ-ऑक्शन पोर्टल हे www.mstcecommerce.com /auctionhome एवं www.mstcecommerce.com । ये दोनों ही पोर्टल इंटरनेट पारदर्शी व्यवसाय के लिए काफी लोकप्रिय हुआ है। एमएसटीसी ने इ-प्रोक्योरमेंट के लिए भी एक पोर्टल बनाया है ओर यह इ-प्रोक्योरमेंट सेवाओं के लिए तैयार है।
वित्तीय स्थिति अपने गठन काल से ही एमएसटीसी ने निरंतर लाभ किया है और अपने शेयरहोल्डर्स को लाभांश दिया है। इस कंपनी में शेयरधारकों का निवेश 1.10 करोड़ है और सामान्य राशि का बोनस शेयर जारी करते हुए इस कंपनी का प्रदत्त पूंजी बढ़कर 2.2 करोड़ हो गया। 31.03.2011 तक कंपनी का आरक्षित निधि 503 करोड़ है। |